INDIA Blogger

Monday, March 1, 2010

"हमारा देखिये चेहरा बजट की मार है - होली"

वह मज़ा आ गया क्या हुडदंग था होली का , अब तो लगभग समाप्ति की तरफ अग्रसर है या हुडदंग । मै और मेरा कैमरा अभी अभी दशास्वमेध घाटसे रंगों में सराबोर होकर आये है । वहां एक अख़बार का टुकड़ा उसे चहेलकदमी करता हुआ दिख गया जिसे वो उठा लाया , काफी पुराना सा आधा फटा हुआ था पर उसमे किसी अज्ञात कवी की रचना का उल्लेख था , इत्तेफाक से वह भी होली पर शायद कोई उसे पुरे अख़बार को लेकर आया होगा और वो होली का हुडदंग देखकर उसमे से अलग हो गया होगा । उसी को यहाँ पेश कर रहा हूँ शायद आप को पसंद आये .......

अहा , क्या चीज़ है रंगों का प्यारा मेल - होली में , फरखाबादका जैसे है खुल्ला खेल - होली में ।
छिछोरों - शोहदों की देख धक्कमपेल - होली में , किसी को बाह के घेरे किसी को जेल - होली में ।
न कोई पराया है न कोई बेमेल - होली में , बिना पहिये बिना पटरी के चलती रेल है - होली में ।
व्यवस्था और गुंडों का हुआ फिर मेल - होली में , करें क्या , सिर्फ जनता का निकलता तेल - होली में ।
उमंगों और मस्ती की है रेलमपेल - होली में , उधर लथ्मारियों में चली - ठेलमठेल - होली में ।
इशारों और फुहारों की लगी है सेल - होली में , कन्हैया भेजता राधा को अब ई मेल - होली में ।

यह कविता पढ़कर मुझे भी कुछ तुकबंदी करने की सोची और इसी लयमें कुछ लिख डाला जो मैंने होली के हुडदंग में नज़र आया .......
बड़ी दमदार होली है , बड़ी तैयार है - होली , है खली घर मगर पूरा भरा बाज़ार है - होली ।
ये डाकू ,चोर, रहजन है , बड़ी बटमार है - होली , हमारा देखिये चेहरा बजट की मार है - होली ।

Sunday, February 28, 2010

'होली है होली"

ब्लॉग जगत के सभी ब्लोगर को मेरी और मेरे कैमरे की तरफ से रंगों के इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाये । आप सभी को रंगों के इस त्यौहार पर नए समाचार की प्राप्ति हो जिससे आप का जीवन पुलकित हो जाए । आप सभी से एक विनम्र निवेदन है की कम से कम सिंथैटिक रंगों का प्रयोग करे प्राकृतिक रंगी का इस्तेमाल करे, पानी का कम से कम दुरुपयोग करे । त्यौहार को भारतीय संस्कृति के दायरे में हंसी ख़ुशी मनाये ताकि किसी को ठेस न पहुंचे । हाँ और मित्रों को गुजिया ज़रूर खिलाये । कृपया नशे में आकर किसी से अभद्रता न करे , भांग और ठंडे का सेवन सिर्फ मज़े के लिए करे नाकि उम्र भर की सजा के लिए । हूँ तो मै बहुत छोटो सो मेरे मुख से ये बाते शोभा नहीं देती पर बुरा मनो होली है ........
फिलहाल मै काशी नगरी में हूँ और आप को यहाँ की होली अपने कैमरे की नज़र से अवश्य दिखने की कोशिश करूंगा और अंत में एक बार फिर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाये ................

Wednesday, February 24, 2010

बजट खुल गया

यार फैज़ ये "बजट" शब्द कहाँ से आया मेरा कैमरा अपने आँखे साफ़ करता हुआ बोला ,
"बजट" शब्द कैसे प्रचलन में आया इसकी एक रोचक कहानी है। दरअसल इंग्लैण्ड कई मामलों में फ़्रांस से प्रेरणा लेता रहा है और फ़्रांस की भाषा फ्रेंच में "बूजेत " का अर्थ है चमड़े का झोला । सन १७३३ इसवी में ब्रिटिश संसद में वित्तीय प्रस्तावों से संभंधित दस्तावेजों को एक चमड़े के थैले में भरकर वित्तमंत्री"राबर्ट वाल पोल" सदन में आये और उन्हूने अपने सचिव से वह थैला खोलने को कहा । दुसरे दिन आर्थिक समीछा करते हुए अखबार में एक लिख प्रकाशित हुआ जिसका शीर्षक था - "बजट खुल गया " और उसी चमड़े के थैले के नाम से "बजट" शब्द के सम्भोधन की शुरुआत हुई जो धीरे धीरे भारत सहित सभी ब्रिटिश उपनिवेशों में प्रचलन में आ गया ।
भारत में "बजट प्रणाली" की शुरुआत का श्रेयपराधीन भारत के पहले वायसराय "लार्ड कैनिंग" को जाता है । वायसराय की परिषद् में ब्रिटिश तर्ज पर पहली बार भारत का बजट १८ फरवरी १८६० को प्रस्तुत किया गया था । इसके बाद प्रतिवर्ष फरवरी माह में भारत का बजट पेश किया जाता है । सन १९२१ में रेल बजट को सामान्य बजट से अलग कर दिया गया ।

Monday, February 1, 2010

"मनसे" गुंडागर्दी

अरे यार फैज़ अब मै क्या करूंगा, क्यों क्या हुआ ? होना क्या था अब "मनसे गुंडागर्दी " करने वालों का उत्तर भारतियों के लिए एक नया तुगलकी फरमान आया है की सभी टैक्सी चालकों को लाइसेंस के लिए मराठी बोलना ज़रूरी होगा वरना उन्हें टैक्सी नहीं चलने दी जाएगी । .........
बेशक आप सभी इन घटनाओ को सिर्फ समाचार की तरह पढ़ रहे है लेकिन ज़रा सोचिये भारतीय सविधान को कितना अपमानित होना पद रहा है । जब इसी तरह "सिमी" ने सर बुलंद किया था तो भारतीय सविधान के चाबुक ने उसका सर कुचल दिया और कहा भारत में सभी को हर जगह रहने और काम करने की आज़ादी है , तो फिर अब क्यों चुप है गृह मंत्रालय क्यों नहीं महाराष्ट्र नव निर्माण सेना पर "मनसे" पाबंदी लगायी जाती । क्या यह व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नहीं हो रहा है । अब जब सचिन जैसे देश के अनमोल रत्न ने जब ये कहा की मुंबई सभी भारतियों की है तो उनसे कहा गया की आप खेल पर ध्यान दे नाकि सियासत में । शारूख खान को तो पकिस्तान जाने तक का फरमान सुना दिया है इन्हूने "मनसे"। जिस प्रकार से ये कथित गुंडे उतार भारतियों पर कहर बनकर टूट रहे है क्या उससे भी राष्ट्रपति महोदया या किसी ज़िम्मेदार नागरिक को ये अपील या फैसला करते नहीं सुना की इस गुंडागर्दी पर लगाम कासी जाए , क्यों न महाराष्ट्र नव निर्माण सेना को प्रतिबंधित कर दिया जाए । आखिर कब जागे गा ये देश और यहाँ के लोग क्या ये उत्तर भारतीय, भारतीय अर्थव्यवस्थ में सहयोग नहीं देते या इनका योगदान मुंबई की अर्थ व्यवस्था को मज़बूत करने में नहीं है । यदि उत्तर भारतीय मुंबई से निकाल दिए जायेंगे तो मुबई की स्थति क्या होगी क्या कभियो सोचा है किसी मुबई वासी ने इस विषय पर नहीं न तो सोचना शुरू कीजिये और आवाज़ बुलंद कीजिये "मनसे" की गयी गुंडागर्दी को पर्तिबंधित करने की । क्या एक व्यक्तियों का समूह इतने शक्तिशाली हो सकता ही की वो भारत के सविधान को चुनौती दे और उस देश की सरकार हाँथ पर हाँथ धरे बैठे रहे । क्या यहाँ की सरकार नपुंसक है वो एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नहीं कर सकती या एक संस्था को प्रतिबंधित नहीं कर सकती । मै पूछता हूँ उन लोगों से जिन्हूने उनके नुमैन्दो को चुनाव में जिताया क्या ऐसे लोग देश ये राज्य चलने के योग है जो शुरू से अलगाववाद की राजनीति कर रहे है ।
सही कहा है कवी स्व० पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी ने
लगा ली गले से नफरत मोहब्बत तक नहीं पहुंचे
बसाया झूट को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे
सितारों तक तुम्हारा ये सफ़र किस काम का जब तुम
अँधेरे में सिसकती आदमियत तक नहीं पहुंचे ।
बेशक तुम्हे अभी तक आदमी बन कर जीना नहीं आया ............

Sunday, January 24, 2010

"आज तो छुट्टी है "

आज हम सब पिकनिक पर चलेंगे , हाँ पापा आज हमारे यहाँ भी छुट्टी है बस थोड़ी देर में हम सब वापस आ जायेंगे , और मै भी खाना नहीं बना रही हम सब बाहर खाना खायेंगे। यार कौन से मूवी लगी है, अरे ३ इडियट्स देखते है चल कर या फिर वीर । मम्मी देखो आज हमारे स्कूल में लड़डू बटे है क्या था आज ,चलो बेटा आज जल्दी से तैयार हो जाओ हम सब को पिकनिक पर चलना है । अरे शर्मा जी क्या कर रहे है जल्दी चलिए सिर्फ "झंडा रोहद " ही तो करना है फिर गुप्ता जी के यहाँ चल कर पते -सट्टे खेलते है। यार ऐसे छुट्टी रोज़ रोज़ आनी चाहिए सिर्फ हस्ताक्छार करके घर चले आओ तनख्वा तो मिलनी ही है ,हाँ आप ठीक कह रहे है शर्मा जी गादतन्त्र दिवस है और सभी आपनी छुट्टी के लिए दौड़-भाग रहे है । सब उनको भूल चुके है जिनकी वजह से आज वो इस छुट्टी के हकदार हुए है। क्या भारतीय सविधान में रहकर यह सब करना कही से भी एक मनुष्य को शोभा देता है । बचपन में हम किताबे पढ़ते थे उसमे जनवरी की इस हफ्ते में हर बार जंगल के गद्तान्त्र्ता दिवस के बारे में कहानिया होती थी क्या हम उससे भी सीख नहीं ले सकते , क्या हम जानवरों से भी गए-गुज़रे है । आज सभी झंडा रोहद को "सिर्फ झंडा-rohad"कहते है ,क्या हमारा यहाँ यह फ़र्ज़ नहीं बनता की हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बताये आज के दिन का क्या महत्व है । आज के दिन हमने क्या पाया था , अगर नहीं तो सोचिये हम कहाँ खड़े है । चलिए मैतो बोलता ही रहूँगा लेकिन आज तो छुट्टी है .......

Sunday, January 17, 2010

"बुझ गया मार्क्सवाद का अंतिम चिराग"

चौबीस साल मुख्यमंत्री बने रहना आसान नहीं होता। यह नामुमकिन सा काम किया ज्योति बाबू ने। देश में सबसे पहले भूमि सुधार लागू कर करोड़ों भूमिहीनों को लाभ पहुंचाया। प्रशासन को पंचायतों तक पहुंचाया। वे भद्रलोक के भी राजा थे। प्रधानमंत्री नहीं बन सके तो यह उनकी पार्टी माकपा की भूल थी। वे अपने पीछे छोड़ गए हैं ऐसी पार्टी, जिसके पास इस ऐतिहासिक भूल पर पछताने के अलावा कुछ नहीं है।
जी हाँ छह दशक तक राजनितिक परिद्रेश्य पर छाये हुए इसनेता या कहे मार्क्सवाद के महा नायक का कल नुमोनिया केकारद निधन हो गया पूरा देश शोक में डूब गया आखिर क्यों न हो सब जानते थे की यह "ज्योति" जब तक जलेगीतब तक बंगाल का विकास होता रहेगा । कल सभी लोग दुखी थे , इस महापुरुष के बारे में बात कर रहे थे जिसनेमरने के बाद भी अपने शरीर को रीसर्च के लिए दे दिया अब उनका दह संस्कार मंगलवार को केव्दाताल शमशानघात पर किया जायेगा। सभी लोगों ने उन्हें श्रधांजलि दी , लेकिन मुझे ऐसा लगता है की सबके पास उस महापुरुषके बारे में कहने के लिए शब्दों की कमी थी, लीजिये आप भी पढ़िए किसने क्या कहा ....

बसु ने जन नेता, सक्षम प्रशासक और विशिष्ट राजनेता के रूप में अपनी काबिलियत को साबित किया। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी हर कोई उनसे व्यावहारिक सलाह लेना चाहता था। - प्रतिभा पाटिल, राष्ट्रपति

बसु को पश्चिम बंगाल के लोग दूरगामी भूमि सुधार के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की सूरत बदल देने वाले राजनेता के रूप में याद रखेंगे। उन्हें विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था के लिए भी याद रखा जाएगा। - मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री

बसु एक महान नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में माकपा के गढ़ को मजबूती से संभाले रखा। विचारधाराएं अलग होने के बावजूद उनकी महानता के कारण मैं उनका सम्मान करता हूं। - लालकृष्ण आडवाणी, नेता,भाजपा

संभवत: समकालीन राजनीति में उनके जैसी करिश्माई हस्ती कोई और नहीं है। वास्तव में वह पहली संप्रग सरकार के शिल्पकार थे जिसे वाम दलों ने बाहर से समर्थन दिया। - प्रणव मुखर्जी, वित्त मंत्री

बसु के निधन से वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन को करारा झटका लगा है। पूरे देश में वाम और लोकतांत्रिक आंदोलन को विस्तार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। - बुद्धदेव भट्टाचार्य, मुख्यमंत्री, प. बंगाल

वह कद्दावर राजनीतिक शख्सियत थे। पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार के गठन में उन्हीं की भूमिका थी। वह वाम मोर्चा सरकार और वाम आंदोलन का पहला और आखिरी अध्याय थे। - ममता बनर्जी, रेल मंत्री

उनके निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। उनकी जगह शायद ही कोई भर पाए।
प्रकाश करात, माकपा महासचिव

उनसे मुलाकात के पल मेरी स्मृति में हमेशा रहेंगे।
सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष


सोचिये क्या उस महापुरुष के लिए ये शब्द काफी है ...नहीं तो फिर सोचिये की हमसे गलती कहाँ हुई है । हम ब्लॉगजगत की तरफ से "ज्योतिदा" को अपनी श्रधांजलि पेश करते है .......




Saturday, January 16, 2010

"हेती को बचा लो "

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियाई क्षेत्र के एक छोटे से देश हेती की राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस गत 13 जनवरी की शाम 4 बजकर 53 मिनट पर उस समय प्रकृति की महाविनाश लीला का एक बहुत बड़ा केंद्र बन गई जबकि इस क्षेत्र को 7.3 क्षमता के भयानक भूकंप का सामना करना पड़ा। चीन में आए विश्व के अब तक के सबसे तीव्र एवं हानिकारक भूकंप के बाद हेती का यह भूकंप अब तक का दूसरा सबसे भयानक, तीव्र एवं सर्वाधिक क्षति पहुंचाने वाला भूकंप माना जा रहा है।

हेती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस से मात्र २ किलोमीटर की दूरी पर अपना केंद्र बनाने वाले इस महाविनाशकारी भूकंप की गहराई का केंद्र मात्र 13 किलोमीटर पृथ्वी के भीतर बताया जा रहा है। हेती के अतिरिक्त कैरिबियाई देशों में क्यूबा, बहामास तथा डोमिनिक रिपब्लिक जैसे देश शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि चीन में आए भूकंप से अब तक की विश्व की सबसे अधिक क्षति हुई मानी जाती रही है। इसमें एक अनुमान के अनुसार लगभग साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। हेती में आए वर्तमान भूकंप में हालांकि मृतकों की संख्या का अभी स्पष्ट अंदाजा नहीं हो पा रहा है। क्योंकि लगभग पूरी राजधानी खण्डहर में तब्दील हो चुकी है। आम लोगों के घरों, कार्यालयों अथवा भवनों की तो बात क्या करनी वहां के सबसे मजबूत समझे जाने वाले संसद भवन तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय,अस्पताल,अगि्नशमन केंद्र जैसी इमारतें सभी तबाह हो गई हैं। लाखों लोगों के इन मलवों के तले दबे होने की आशंका है। फिर भी शुरुआती सूचनाओं के अनुसार 50,000 से लेकर 1 लाख तक लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलवा साफ होने के बाद मृतकों की संख्या 4 से 5 लाख तक या इससे भी अधिक हो सकती है।
हम कह सकते है की एक बार फिर प्रकृति के सामने बौना साबित हुआ है विज्ञान सन् 2005 में आए सुनामी जैसे विनाशकारी समुद्री तूफान के बाद एक बार विश्व के वैज्ञानिक अपनी आंखे खोलते नजर आए थे। कुछ समय के लिए उस वक्त यह हलचल सुनाई दी थी कि सुनामी तथा भूकंप जैसी प्राकृतिक विपदाओं की पूर्व सूचना प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिक पूरी गंभीरता व सक्रियता से कार्य करेंगे। परंतु लगता है ब्रह्माण्ड,चंद्रमा, मंगल ग्रह तथा आकाश गंगा जैसी अति दूरस्थ एवं रहस्यमयी समझी जाने वाली चीजों पर अपनी मजबूत पकड़ प्रदर्शित करने वाली तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ इनके विषय में नित्य नवीनतम जानकारियां देने वाली विज्ञान भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में ही असफल दिखाई दे रही है। अलबत्ता भूकंप आने के बाद यही विज्ञान इस स्थिति में अवश्य पहुंच जाती है जोकि यह बता सके कि भूकंप की तीव्रता क्या थी,भूकंप का केंद्र किस जगह स्थित था तथा धरती की कितनी गहराई में किस फाल्ट के चलते यह भूकंप आया है। परंतु हमारे वैज्ञानिक इनकी पूर्व जानकारी दे पाने में अभी तक पूरी तरह से नाकाम हैं।
आखिर कब हम बचा पाएंगे अपनों को .....!!!!!


























Tuesday, January 12, 2010

"नदियाँ कराह रही है"

आप सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाये। वर्ष का शुभारम्भ हो चुका है, सभी लोगों ने इसका स्वागत अपने तरीके से किया । किसी ने पार्टी दी ,किसी ने आतिशबाजी की ,कोई आज तक नहीं उठा ,प्रकृति ने भरी ठण्ड और कोहरे से नए वर्ष का स्वागत किया । साथी ही चन्द्र ग्रहण और अब १५ तारिख को सदी का सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण .......

हैं न सब कमाल की बात ॥नव वर्ष के आगमन की रात लोगोने जमकर बिमारियों को बुलावा दिया आप सोच रहे होंगे की मै क्या कह रहा हूँ लेकिन ये सच है, जब चरों तरफ धुआं ही धुआं था तो कुछ लोग खांस रहे थे शायद उनका लीवर उस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था । ......उसी रात मेरा कैमरा भी बीमार पड़ गया मैंने उसे डोक्टर को दिखाया तो वो कहने लगे की दूषित वायू और दूषित पानी पिने से ये बीमार पड़ गया है । मैंने डाक्टर साहब से पूछा की आखिर उससे बचने का उपाय क्या है ,तो वो बोले चारों तरफ लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ पौधों को काट रहे है नदियों को दूषित कर रहे है ,जिसकी वजह से लोगों में ये सारी बीमारियाँ बढ रही है। इनसे बचने के लिए हमें कम से कम एक पौधा हर वर्ष लगाना चाहिए ,साथ ही नदियों में होने वाले प्रदूषद को रोकना चाहिए ।

चलिए ये तो डाक्टर साहब की बात हो गयी लेकिन जहाँ लाखों का मजमा होगा वहां इस बात पर कौन ध्यान देगा की नदियों को प्रदूषद से बचाना है । मै हरिद्वार में शुरू हो रहे कुम्भ और इलाहाबाद के माघ मेले की बात कर रहा हूँ लोग अब जल के लिए प्लास्टिक के गैलन और शीशी का इस्तेमाल करेंगे ,नदी के पानी में ही अपने कपडे धोयेंगे ,बर्तन मान्जेंगे । रोज़ कई टन गन्दगी पवित्र जल में प्रवाहित होगी और उस पवित्र जल को अपवित्र करेगी ।
क्या आज भी आप के घर में गन्गा जल जब प्लास्टिक की शीशी में ले जाते है तो घर के बड़े बुजुर्ग नाराज़ नहीं होते । क्यों पुराने ज़माने में लोग ताम्बे के पात्रों का इस्तेमाल करते थे जल को रखने के लिए क्योंकि ताम्बे के अंदर वो तत्व मौजूद है जो जल को शुद्ध करता है । क्या आप के घर में आज भी गंगा जल रखने के लिए ताम्बे का पात्र नहीं है ? है ,तो फिर क्यों हम इस्तेमाल करे "शीशी" का ।
मै किसी की भावनाओ को ठेस नहीं पहूचाना चाहता ,लेकिन सोचिये .....
आएये इस नूतन वर्ष में एक संकल्प करे की अपने और अपने देश के लिए एक पौधा अवश्य लगायेंगे और पवित्र नदियों को प्रदूषद मुक्त करने के लिए जी जान लगा देंगे ।प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करेंगे ............

Monday, December 7, 2009

" कूड़े में पाठशाला "

अरे कैमरे ये तस्वीरे कहाँ की है ???? ये है अपने यहाँ से ७० किलोमीटर दूर स्थित पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की है , जो की एक बहुत बड़ी विद्या- संस्था है । ये बच्चे उसी के गलियारों में कूड़ा बीन रहे है। .....तुने गौर से नही देखा फैज़ इनकी पीठ पर बसते भी है, जो हमारी शिक्छा प्रणाली को मुह चिढा रहे है । ...काफी गम्भीर मुद्दा है ये की आज जिस जगह से लाखों बच्चे हर साल पढ़कर उचे-उचे पदों पर आसीन होते है उसी जगह ये प्रैम्रिय पाठशाला के बच्चे मैक्रोबायो लैब के पीछे से कचरा उठा रहे है । मेरे कैमरे ने इनसे बात करनी चाहि तो ये वहाँ से भाग गए लेकिन एक छात्रा जिसका नाम पूनम था उसने बताया की "हम यहाँ से प्लास्टिक का सामान बीन कर ले जाते है और कबाड़ी को बेचकर पैसे ले लेते है । " क्या हमारे गाँव की स्थति इतनी ख़राब है की वहां के पढने वाले छात्रों को अपनी जीवीका चलाने के लिए कूड़ा बीनना पड़ता है। मै आगे कुछ नही लिख सकता आप तस्वीरों में से इसकी भयावता को देख व समझ सकते है ................






































Saturday, December 5, 2009

"भारतीय एकता के सत्रह साल"

मेरा कैमरा आज मुझसे पूछ रहा था यार फैज़ आज ६ दिसम्बर है ना ,मैंने कहा हाँ आज कोई काला दिवस मनायेगा कोई शोर्य दिवस मनायेगा । तुम ठीक कहते हो फैज़ पर क्या किसी ने इस ध्यान दिया है की इन सत्रह सालों में हमारी एकता और अखंडता कहाँ तक पहुँची है.............
जी हाँ मेरा कैमरा सच कह रहा है क्या किसी ने इन सत्रह सालों में सोचा है की इससे हमारे देश की एकता और अखंडता को कितना नुक्सान पहुंचा है । सभी लोग चाहे वो समाज के ठेकेदार हो या फ़िर उज्वल वस्त्र धारद किए राजनेता जो सिर्फ़ इस दिन भाषद या फ़िर शोक सभा का आयोजन करते है । या फिर इन सत्रह सालों में आई गई केन्द्र या राज्य सरकार ने इस बारे में सोचा ? कभी किसी राजनेता ने इससेबात से हुए नुक्सान के बारे में कहा? नही न लेकिन हमारे ये "काठ के उल्लू" वो इससे पर भी हस्ते हुए कह देंगे की हम तो हर चुनावी भाषद में इससे बात को दोहराते है उत्तर प्रदेश में । अभी हाल ही में लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट आई तब सभी तरफ़ चीख पुकार मच गई की हमने नही किया कुछ उन्हूने किया आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया यानि फ़िर एकता का हनन हुआ संसद जसी पवित्र जगह पर लोग आपस में लादे लेकिन क्या हुआ ,तभी आगई २६/११ की पहली बरसी सभी लोग उसपर बयान बाज़ी करने लगे और भूल गए फ़िर १९९२ के उस भारतीय एकता को डसने वाले दंश को जिसका दर्द आज तक यह भारत माँ नही भूली है । किसी ने सही लिखा था कुछ दिनों पहले अपने ब्लॉग में की लिब्रहान आयोग की जो आग एका-एक लगी थी वो २६/११ को ठंडी पड़ गई ....,....
तो आज ही सोचिये की कहाँ पहूची है हमारी एकता और अखंडता वरना बहुत देर हो जाएगी और ये नेता लोग जनता को ऐसे ही चलते रहेंगे ......