पुराने जामने की बंगाली फिल्मो के पोस्टर में सभी विलेन बन्दूक लिए हुए पोस्टर के कोनो में चिपके रहते थे उनके साथ में हीरोइने होती थी जो अधिक कपड़ों में भी कम ढकी होती थी ऐसा लगता था की वो विलेन को दावत दे रही हो , और बीच में हीरो और उसके दोस्तों कइ मरियल से फोटो होती थी की अब दम निकला की तब दम निकला , या फिर अकेले हीरो बाबु होते थे जो अपनी प्रेमिका के वियोग में सुध बुध खो चुके थे पुरे पोस्टर पर उन्ही का कब्ज़ा होता था
आज कल की बंगला फिल्मो के
पोस्टर में भी एक उबाल देखने को मिलता है ये क्या है मुझे नहीं पता पर अब पोस्टर का ज़्यादातर भाग हीरोइने ही झटक लेती है हीरो तो बेचारा आधा अदृश्य रहता है । या फिर हीरो और हिरोइन का सीन होता है कुल मिलकर हम यह कह सकते है की बंगला सिनेमा के पोस्टर भी अब रोमांस और प्रेम के अधीन हो गए है जहाँ सिर्फ हीरो हिरोइन को ही जगह मिल पाती है बाकि सब एक लाइन से पोस्टर के एकदम नीचे होते है । पोस्टर के बीचो बीच फिल्म का नाम लिखा होता है जो ज़्यादातर बंगाली भाषा या इंग्लिश में होता है । तो ये था बंगला फिल्मो का पोस्टर पुराण अब अगले भाग में हम "अन्ना-रास्कला" की बात करेंगे ......
आएये बात को आगे बढ़ाते है आज हम बात करेंगे पुरानीफिल्मो की जिन फिल्मो में हीरो की 














