INDIA Blogger

Monday, June 28, 2010

"संकटमोचक के दूत बने संकट का पर्याय "


आज मै काफी दिन बाद बनारस लौटा दिल्ली गया हुआ था अपनी जॉब के सिलसिले से । मेरे कैमरे ने कहा चल यार फैज़ छत पर सोते है फिर क्या था हम दोनों छत पर चले गए .............
सुबह मैंने आँख खोली तो खुली की खुली रह गयी एक बंदर के बच्चे ने मेरे पैर की अपने अपने मूह में रख रखा था और उसे चाट रहा था मेरी तो आवाज़ ही अटक गयी खैर वो मुझे जगता देख करे वहां से भाग गया .................
जी हाँ ये हल है हमारी कशी नगरी का जहाँ आज कल संकटमोचक के दूत संकट का पर्याय बन गए है ये अपनी मन मणि सब करते रहते है जब कहते है आप के घर में प्रवेश कर जाते है और फिर वहां उधम मचाते है ,आप बेबस है । ये स्य्भा जब मोर्निंग वाल्क के लिए निकलते है तो फिर रस्ते में आने वाले किसी भी वास्तु को नहीं छोड़ते चाहे वो कपडा हो या फिर बर्तन ये उठा ले जायेंगे और दूर कही छोड़ देंगे । ....
मैंने पता लगाने की कोशिश की तो इधर बीच अस्पतालों में बन्दर के द्वारा कटे गए या घायल किये गए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ये कभी भी आक्रामक हो जाते है जैसे इन्हें किसी ने ऐसा बना दिया हो।

आखिर मेनका गाँधी जी का इसपर क्या सोचना है , वो तो जन्तुओ पर कुछ होते ही चीलाने शुरू कर देती है ...अब बताये इन मासूम इंसानों का क्या जिन्हें बिना बात की सजा मिल रही है क्या किया जाये इन बंदरो का ........
हमें और जिला प्रशासन को भी इस बारे में सोचना होगा की बन्दर इतने क्रूर क्यों होगये है ..........

Wednesday, May 19, 2010

"राहुल-विकास-कांग्रेस"

"हमें जातिगत या एक समुदाय विशेष को लेकर ये लड़ाई नहीं जितनी है हमें सबको साथ लेकर चलना है " ये वाक्य है कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गाँधी का जो कल अहरौरा जो की तिन जिलो की त्रिशंकु सीमा पर स्थित है । लोगों ने अपने उस युवराज के लिए पलक पावडे बिछाये थे तो सर्कार ने सुरछा का जल बिछाया था ।

मेरे कैमरे ने जब कल आ कर ये सब बाते बताई तो मई भी प्रफुल्लित हो गया । उसने आगे बताया की लोग आपस में बाते कर रहे थी की " अरे इ तो राजीव बाबु जैसन बाटे " लोग उनके इंतज़ार में ४५ डिग्री तापमान में भी पंडाल में बैठे रहे । जब राहुल गाँधी आये तो लोगों ने उनका अभिवादन हर हर महादेव का नारा लगा कर किया जवाब में राहुल बाबा ने भी हाँथ हिलाकर उनका अभिवादन का जवाब दिया ।

जब वो मंच पर चड़े तो बिना कुछ कहे अपने १२ मिनट के भाषण में सब कुछ कहा सिवाए नक्सल वाद के ,वो इस मसले पर चुप्पी मर गए इस से शायद पूरा मीडिया समाज उदास हुआ होगा उसे कोई "मसाला"जो नहीं मिला ।

सब तरफ सिर्फ विकास में निचले पायदान पर चल रहे उत्तर प्रदेश की चर्चा थी सभी ने इसी बारे में बात कही की प्रदेश सरकार केंद्र की नीतियों को सही से चला नहीं पा रही है । खैर भगवन बचाए इस सरकार से मेरे यहाँ विधुत भी चली गयी है और मई पसीने में नहा कर नहीं लिख पाऊँगा अब नहीं लिखा जायेगा मुझसे .....अगली पोस्ट के लिए अलविदा .

Monday, May 17, 2010

"नक्सलियों का लाल सलाम "

यार फैज़ देखा दंतेवाडा में एक बार फिर खून की होली खिली नक्सलियों ने , पर फिर भी आँखे नहीं खुलेगी सरकार की , कोई समुचित उपाय नहीं किया जायेगा बस कुछ दिनों तक ओछी राजनीती होगी इस मुद्दे पर और फिर सबकुछ शांत । कुछ दिनों के बड फिर होगा कोई बड़ा नक्सली हादसा और फिर निकल आएगा बोतल में से जिनबाहर।
आखिर इन सब चीजों से नुक्सान किसका है मेरा कैमरा जो कह रहा है क्या उस पर दयां नहीं देना चाहिए आखिरमर कौन रहा है , बेगुनाह जनता ही न लेकिन कौन समझाए इन्हें ये तो सिर्फ सहायता राशी देकर अपना पिंडछुड़ाने की जुगत में लगे रहते है की कितना अधिक दे कर अपना दामन साफ़ कर ले।
कोई उनसे जा कर पूछे जिन्हूने अपना सुहाग अपना पिता अपना बेटा खोया है उनके दिल पर क्या गुज़रती है क्याचाँद कागज़ क टुकड़े उनका दर्द कम कर देंगे नहीं न ???

तो फिर क्यों नहीं नक्सलियों के बारे में कुछ नहीं सोचा जाता क्या जवाहर लाल नेहरु ने आदिवासियों के लिए जोयोजनाये । शुरू की थी जिनमे रिहंद बाँध भी था क्या वो उससे संतुष्ट नहीं है । क्या उन्हें कुछ और चाहिए लेकिनविपदा ये है की कौन पूछे उनसे सब तो डरते है हम क्यों ऐसे लोगों को पदासीन करते है जो डरपोक होते है सिर्फ़ पैसा कमाने के लिए कुर्सी पर बैठते है नाकि आम जनता के बारे में सोचने के लिए ......

क्या होगा आने वाले वक़्त में हमारे देश का सोचिये वरना हर हिन्दुस्तानी नक्सलियों की रह पर चल पड़ेगा .......

Sunday, April 11, 2010

"वो गूंगी है "

शाम के ६ बजे थे इलाहाबाद का सिविल लाइंसबस डिपो पर लोगों का हुजूम था । हमें भिओ बनारस जाना था और हम कैंट डिपो की बस में सवार थे बस वहां से शाम के ७ बजे चली अभी उसने चुंगी पार ही की थी की एक ७० साल के बुजुर्ग ने बस को हाथ दिया और बस रुक गयी मै एकदम आगे की सीट पर बैठा था इस लिए मुझे सब दिखाई दे रहा था । उसके सात्ढ़ में एक ६० साल की बूढी औरत और एक २२ साल की लड़की भी थी । बस में जगह तो न के बराबर थी पर तभी एक सज्जन कहदे हुए और उन्हूने उन दोनों बुजुर्गों को बैठा लिया वो बुज़ुर्ग बोले भैया ज़रा मेरी पोती को भी जगह दिला देते तो अच्छा होता तभी एक ३५ साल के अधेड़ ने कहा आओ बेटी यहाँ बैठ जाओ और अपने बगल में बैठा लिया जो उन बुज़ुर्ग से थोडा दुरी पर बैठे हुए थे । बस अपनी रफ्ताए में चली जा रही थी जगह-जगह पर सवारियां उतर रही थी और बस आगे बढ़ जा रही थी साथ में मेरे डोक्टर दोस्त भी थे जिनकी नींद चरम सीमा पर थी । अब बस में सन्नाटा पसरा था बहुत कम सवारिया बची थी गोपीगंज पहुचते-पहुचते सभी लोग सो रहे थे और बस द्रुत गति से आगे बढ़ी जा रही थी तभी एक जोर की आवाज़ हुई और बस में अचानक से दरिवेर ने ब्रेक लगा दिए सभी लोग एक दुसरे के गले का हार बन गए थे । तभी बस की लाइट जली तो मैंने देखा की वो अधेड़ व्यक्ति बस के दरवाज़े पर खड़े है और अपनी शर्त के बटन बंद कर रहे है । मैंने घूम के पीछे देखा तो उस लड़की की आँखे बिना कुछ कहे ही सब कुछ बयां कर रही थी ये कुछ और नहीं उस लड़की के दिए हुए तमाचे की आवाज़ थी । तभी सन्नाटे को चीरती एक और आवाज़ लडखडाती हुई आई उस बुज़ुर्ग की जो उस लड़की का दादा था

"अरे बेटा देखना मेरी पोती को तो कुछ नहीं हुआ वो बेचारी कुछ बोल न पायेगी क्योंकि वो गूंगी है " !!!!!!!!!!

Monday, March 29, 2010

"भारतीय सिनेमा जगत के पोस्टर -अंतिम भाग "

यह भाग इस रोचक जानकारी का अंतिम भाग है । जैसा की मैंने पिछले भाग में अंत में कहा था की हम अगले भाग में "अन्ना - रस्कला" की बात करेंगे तो आप सभी ये समझ गए होंगे की मै तमिल फिल्मो के पोस्टरों की बात कर रहा हूँ ।

तमिल फिल्मो के पुराने पोस्टरों में शुरू से ही हीरो-हिरोइन का ही बोल बाला रहता था पर पहले हीरो प्यार और रोमांस के मूड में रहता था वो हिरोइन के साथ डांस करते हुए या फिर गलबहिया डाले पोस्टर में चिपका रहता था । या हिरोइन उसकी गोद में सर रखकर लेती रहती थी ।


आज कल के तमिल पोस्टरों के बात करे तो यहाँ सिर्फ विलेन तयेप हीरो को जगह मिल पाती है कभी कभी हिरोइन को भी बच कुची जगह में चिपका दिया जाता है । पोस्टर देख्क्लर कोई भी तमिल भाषा को जानकार न हो कह सकता है की यह तो विलेन है पर सर जी यही तो आप की भूल है वह विलेन नहीं फिल्म का सुपर मैं सरीखा हीरो होता है जो पोस्टर के भीमकाय आकर में समाया रहता है । उससे जगह छूट जाती है तो फिल्म का नाम और दिएरेक्तेर का नाम छाप दिया जाता है। आज कल वहां भी कुछ एक पोस्टरों में फिर से हीरो हिरिन एक साथ नज़र आने लगे है यहाँ के पोस्टरों में विलेन के लिए कोई जगह नहीं होती क्योंकि वो फिल्म का सबसे कमज़ोर पात्र होता है वो चाहे जो भी करे हीरो के पास उसकी काट मौजूद होती है ।


तो ये था हिंदी सिनेमा जगत के पोस्टरों का इतिहास आप को यह सफ़र कैसा लगा ज़रूर बताये ......

Saturday, March 20, 2010

"भारतीय सिनेमा जगत के पोस्टर-बदलता चेहरा भाग ४ "

भारतीय सिनेमा जगत में बंगला फिल्मो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इन फिल्मो के पोस्टर की बात करे तो काफी कुछ कहते हुए नज़र आते है । पिछले साल एक फिल्म आई थी "लव" आप यही घबरा गए होंगे की बंगला फिल्म का नाम वो भी अंग्रेजी में क्या बात है , तो जनाब ये है आज का बंगला सिनेमा । उस फिल्म में कॉलेज गोइंग स्टुडेंट को इश्क फरमाते हुए दिखाया गया था पर मुझे कही से हीरो हिरोइन कॉलेज गोइंग नहीं लगे पर पोस्टर के क्या कहने दिरेक्टेर ने हिरोइन को एक छोटी सी साईकिल पर बिठाकर उसका फोटो खिचवाया और उसे पोस्टर में छाप दिया अब वो "जवान " हो गयी फिर आई हीरो की बारी तो उसे एक रेड कलर के जैकेट में पोस्टर में चिपका दिया फिर क्या था हो गया वो टीन ग्रुप में शामिल।
पुराने जामने की बंगाली फिल्मो के पोस्टर में सभी विलेन बन्दूक लिए हुए पोस्टर के कोनो में चिपके रहते थे उनके साथ में हीरोइने होती थी जो अधिक कपड़ों में भी कम ढकी होती थी ऐसा लगता था की वो विलेन को दावत दे रही हो , और बीच में हीरो और उसके दोस्तों कइ मरियल से फोटो होती थी की अब दम निकला की तब दम निकला , या फिर अकेले हीरो बाबु होते थे जो अपनी प्रेमिका के वियोग में सुध बुध खो चुके थे पुरे पोस्टर पर उन्ही का कब्ज़ा होता था
आज कल की बंगला फिल्मो के पोस्टर में भी एक उबाल देखने को मिलता है ये क्या है मुझे नहीं पता पर अब पोस्टर का ज़्यादातर भाग हीरोइने ही झटक लेती है हीरो तो बेचारा आधा अदृश्य रहता है । या फिर हीरो और हिरोइन का सीन होता है कुल मिलकर हम यह कह सकते है की बंगला सिनेमा के पोस्टर भी अब रोमांस और प्रेम के अधीन हो गए है जहाँ सिर्फ हीरो हिरोइन को ही जगह मिल पाती है बाकि सब एक लाइन से पोस्टर के एकदम नीचे होते है । पोस्टर के बीचो बीच फिल्म का नाम लिखा होता है जो ज़्यादातर बंगाली भाषा या इंग्लिश में होता है ।
तो ये था बंगला फिल्मो का पोस्टर पुराण अब अगले भाग में हम "अन्ना-रास्कला" की बात करेंगे ......

Wednesday, March 17, 2010

"भारतीय सिनेमा जगत के पोस्टर - बदलता चेहरा भाग ३"

आएये बात को आगे बढ़ाते है आज हम बात करेंगे पुरानीफिल्मो की जिन फिल्मो में हीरो की ही-मैन की छवि पेश की जाती थी यानि हीरो हमेशा उची उची फेकम्छाप मचाये रहता था । ओं फिल्मो के पोस्टरों में हीरो या तो अकेला दिखाई पड़ता था या फिर अपनी माँ के आँचल में सर छुपाये बैठा रहता था । या हीरो के माँ बाप विलेन के आगे अपने जाते जाते तो ये हुए दिखाए जाते थे, साथ में हीरो का बचपन का सीन होता था जो अपनी माँ को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करता था । या सबसे ज्यादा सिर्फ और सिर्फ हीरो - हिरोइन ही पुरे पोस्टर पर अपना कब्ज़ा जामये रहते थे , जिसमे एक दो भाव्पूर्द दृश्य होते थे । मैंने पोस्टरों को तो नहीं देखा उस ज़माने के लेकिन हाँ इन्ही दिनों मेरे हाथ में प्रदीप कुमार जी की एक यादगार फिल्म "भीगी रात " लग गयी फिर क्या था मैंने पूरी फिल्म देखि तब समझ में आया की क्या होता होगा उस ज़माने के पोस्टर में । उस फिल्म कॉलेज से ताज़ा ताज़ा निकले प्रदीप कुमार जी मीना कुमारी जी से इश्क फरमाते है । एक सीन में अशोक कुमार जी को बताते है की मे कॉलेज में निशाने बाज़ी में चैम्पियन था तो दुसरे में तैरने में यानी की अगर पढाई की बात हो तो वहां भी चैम्पियन था यानि हर छेत्र में चैम्प ,लेकिन मैंने अपने एक बुज़ुर्ग से पुछा की क्या कभी पुराणी फिल्मो के पोस्टरों पर हीरो का कॉलेज गोइंग सीन होता था की नहीं तो वो बोले अरे बिटवा अगर इ सीन पोस्टर पर दिखाए तो फिलिम कौनो नहीं देखे जाते सब तो विलेन का वाद विवाद देखने जाते या फिर उनकी लव स्टोरी देखने जाते....कुल मिलाकर हम कह सकते है की पुराने ज़माने में पोस्टर लव और रोमांस के चक्कर में पड़ा हुआ था
तो ये था तीसरा भाग अगला भाग जल्द ही लिखने की कोशिश करेंगे हम दोनों जहाँ बंगला सिनेमा के पोस्टरों की बात होगी ।
आप सभी को मेरे और मेरे कैमरे की तरफ से नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये .........

Monday, March 15, 2010

"भारतीय सिनेमा जगत के पोस्टर- बदलता चेहरा भाग २ "

राउं लोगन के राम राम आप सब इ सोचत होइए की इ का इ तो भोजपुरी बोले लगन बाकि बात इ है की आज हमनी भोजपुरी की बात करल जाई त ....ठीक है तो सुनिए मेरा कैमरा जब भोजपुरी फिल्मो के बारे में बता रहा था तो वो मुझसे भोजपुरी में ही बात कर रहा था सो मैंने भी सोचा ........

२- जहाँ तक भोजपुरी पोस्टरों की बात है तो सब जानते है की भोजपुरी की ज़बरदस्त "फिल्म नदिया के पार "पर इसका पोस्टर बड़ा ही सादा था सिर्फ पोस्टर में सचिन जी और उनकी को स्टार ही जगह पा पाए थे । आज कल के पोस्टर की बात करे तो भोजपुरी भाषा के पोस्टर में बहुत कुछ इनकार्पोरेट करना पड़ता है । तीन-चार पेज में हीरो-हिरोइन , दो पेज में विलेन , तीन पेज में हीरो के माई-बाबु, और दो पेज में प्रदर्शनी डांस करने वाली लड़की या सी -ग्रेड हिरोइन , एक साइड में विलेन का बाप हिरोइन से ज़बरदस्ती करता हुआ ,और हाँ एक बात और इ फोटू- सोटू से कुछ नहीं होता भोजपुरी पोस्टर का जब तक पोस्टर के नीचे फिलिम के कम से कम ५ गाना का पहिला दो लाइन न हो , मतबल कुल मिलकर १० लाइन की जगह खली गाना खातिर । अब इ १० लाइन में कम से कम ४ लाइन ता डबल मीनिंग का हैबे करेगा न भाई । और साथ में मुझिक दिरेक्टेर का नाम और गाना लिखने वाले का नाम । कुल मिलाजुलाकर लगता है की दिरेक्टेर पूरा फिलिम्वा पोस्टर पे ही दिखने की तैय्यारी किया रहा लेकिन थोडा सा जगह कम पद गया , इसलिए पूरा फिलिम देखे करतीं सलीमा हाल के अंदर जाएके पड़ी .....

तो ये था भोजपुरी पोस्टर का सफ़र अगले भाग में हम पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मो के पोस्टर की चर्चा करेंगे जिसमे हीरो-हिरोइन गले में हाँथ डाले नज़र आते थे .......

Sunday, March 14, 2010

"भारतीय सिनेमा जगत के पोस्टर- बदलता चेहरा "

हमारा भारतीय समाज काफी दिनों से फिल्मो का मज़ा ले रहा है । ये समाज शुरुआत से ही फिल्मो का आधा मज़ा उनके पोस्टर देख कर लेता आया है । जैसे जैसे फिल्मो को बनाने की सोच बदली वैसे ही वैसे उनके पोस्टर भी, मेरे कैमरे ने भी इस बात का जायजा लेने की सोची और निकल पड़ा अपनी खोज पर , आज मई उसका पहला भाग यहाँ पेश कर रहा हूँ जिसमे शुरुआत हिंदी सिनेमा के पोस्टरों से हुई है .............
१- पुराने ज़माने में पोस्टरों में कभी हेरोगिरी करता हुआ हीरो ,और हिरोइन्गिरि पर उतारू हिरोइन तो रहती ही थी , परम चिरकुटई करता हुआ हीरो का कामेडियन दोस्त भी पोस्टर में चिपकना नहीं भूलता था । इन लोगों से थोड़ी जगह सेव कर के विलेन भी पोस्टर में अपनी जगह सुरछित कर लेता था और उसे भी एक बन्दूकके साथ छाप दिया जाता थाकुल मिलकर बड़ा ब्म्फाट पोस्टर बनाया जाता था , ताकि पब्लिक सिनेमाघर की तरफ दौड़ लगा दे । लोग फिल्म देखने के बाद ये भी कहते सुने जाते थे की अगर जितनी मेहनत पोस्टर पर की गयी है अगर फिल्म पर करते तो फिल्म सुपरहिट होती ।
आज कल के ज़माने पोस्टर की बात करे हिंदी सिनेमा जगत की तो बात एकदम अलग हो जाती है । पोस्टरों में बेचारे कामेडियन और विलेन के लिए जगह ही नहीं बची है । पुरे पोस्टर पर हीरो हिरोइन का कब्ज़ा हो चूका है । हीरो अपने सिक्स पैक - ८ पैक दिखता रहता है यानि पोस्टर देखकर ये कोई नहीं कह सकता की ये हीरो है फिल्म का या विलेन कुल मिला जुलकर ये कहा जा सकता है की आज कल का पोस्टर देख कर सिर्फ और सिर्फ दुविधा बढती है की फिल्म में हीरो कौन है, कौन हिरोइन है , कौन विलेन है ..........
तो ये था हिंदी सिनेमा जगत का पोस्टर अगले भाग में भोजपुरी की बात होगी तब तक के लिए आज्ञा .....

Thursday, March 4, 2010

"काशी की होरी"

आप सब से किया हुआ वादा पूरा कर रहा हूँ । मेरे कैमरे ने जो देखा काशी की होली में उसे यहाँ पेश कर रहा हूँ शायद आप सब को पसन्द आये ...........