INDIA Blogger

Wednesday, June 24, 2009

"बोरवेल अंकल का साछात्कार"

कल एक और बच्ची "बोरवेल अंकल" के मुँह में जा गिरी । फ़िर क्या था हाँथ पाँव फूल गए प्रशासन के सभी भाग दौड़ करने लगे । एक बार फ़िर खबरिया चैनलों को २४ घंटे दर्शकों को बांधने का मौका मिल गया। मेरा कैमरा भी निकल गया इस घटना क्रम को करीब से देखने ,और जब वो लौटा तो उसके पास ऐसा कुछ था जो शायद ही किसी मीडिया के रिपोर्टर के पास हो । वो था उस बोरवेल और उसमे गिरे तमाम लोगों का साछात्कर ............जिसे मै आज यहाँ पेश कर रहा हूँ । आशा है आप को पसंद आएगा.........



पहला प्रश्न बोरवेल अंकल आप से .....ये बताइए की आप का जन्म कैसे होता है ? उत्तर -अजी होना कैसे है बस सरकार से ठेका होता है और ठेकेदार लोग हमें बड़ी बड़ी मशीनों के द्वारा खुदवाते है । जिससे उस जगह पर पानी की कमी पुरी की जा सके । बस इस तरह हमारा जनम होता है ।



प्रश्न-२- ये बताइए आप की प्रविती खुले रहने की हमेशा खुले रहने की है या बस युही मज़ा लेने के लिए ? उत्तर - देखिये मेरा मुँह न खोल्वाइये । हम कोई शौक नही रोज़-रोज़ बच्चों को गोद लेने का जो मुँह खोल के बैठे रहे की प्रिंस आए ,ज्योति आए या फ़िर अंजू । वो तो ठेकेदारों और सरकार की मिली भगत होती है ।जितने पैसे सरकार बोरवेल खुदवाने के देती है उतने ही उसे पाटने के भी ,लकिन ये लोग पैसे खा जाते है । जब कोई हमारे अन्दर गिर जाता है तो फिर सरकार उसे पाटने का आदेश देती है फिर से टेंडर होता है फिर से पैसे की दलाली होती है ।



आइये अब बात करते है भारत के बोरवेल में गिरे सबसे पहले बच्चे प्रिन्स की जिसे देश ही नही पूरी दुनिया ने ५४ घंटे तक लगातार देखा । उस दिन तारीख थी , वो मार्च की २१ तारीख थी जब एक तरफ़ मिलेट्री उसे बहार निकलने के लिए जी - जान लगाये थी वही भारत का एक अमूल्य संगीत रत्न गहरी नीद में सो चुका था जी हाँ भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खा .......जिन्हें ३९ जी.टी.सी। गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने राष्ट्रिय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया ।



प्रश्न-३-तो प्रिन्स जी ये बताइए उस दिन क्या हुआ था जब आप बोरवेल में गिरे थे ?
उत्तर- मै तब बहुत छोटा था मुझे कुछ याद नही लकिन बाबा बताते है की मै खेलता खेलता वहां पहुच था और फ़िर जो हुआ उसे पुरी दुनिया ने देखा । क्या हुआ कैसे बचा और बाकी सब । हाँ मै ये कह सकता हूँ की मेरे गिरने के बाद बोरवेल में गिरने का ट्रेड सा आगया है ।


प्रश्न-४-अगला प्रश्न अंजू जी आप से ये बताइए कैसा लग रहा है आप को बोरवेल की घटना के बाद ?


उत्तर - जी सब भगवान की मर्ज़ी है ,वरना मै तो अपने आप को मारा समझी । बोरवेल अंकल ने मुझे तो फसा दिया था ....मै कुछ समझा नही ...सब न्यूज़ वाले यही कह कह कर सब बात उगलवा लेते है । क्या आप लोग बिना समझ के यहाँ तक पहुचते है । .........बात ये हुई की मै सुबह में खेल रही थी की मुझे बोरवेल अंकल की आवाज़ सुनाई दी ,मै वहां गई तो वो बोले की मुझे तो कोई आज कल पूछ नहीं रहा ऐसा है तो शाम में मेरे पास आकर खेलना और इसमे गिर जाना तुझे मै ज़्यादा अन्दर नही जाने दूँगा । तू मरे गी नही....मै भी मशहूर हो जाऊँगा और तुम भी .........

देखिये अंजू जी मेरे ऊपर आप इल्जाम लगा रही है , आप ही ने तो पैसा पाने के लिए ये सब किया था । आपके पिताजी ने मुझे मुँह ना खोलने के लिए कहा है वरना ....दिखिये बोरवेल अंकल आप मेरे पिताजी पर झूठा आरोप लगा रहे है । मेरे पिताजी तो बहुत गरीब है , आप झूट बोल रही है ...नही आप झूट बोल रहे है .........

यही ख़त्म होता है ये अनोखा साछात्कार हमें अपनी राय अवश्य भेजे ............


Friday, June 12, 2009

"जनहित में जारी -महिला सशक्तिकरणके नुक्सान "

आज मेरा कैमरा मुझे कुछ जानकारी दे रहा था । वो महिला सशक्तिकरणके नुक्सान के बारे में बता रहा था । उसने मुझे बताते हुए कहा .....जनता है फैज़ ..... जब से राष्ट्रपति सर्वोच्च पद पर महिला विराजित हुई थी, तभी से आपराधिक राजनीति के जनक पुरुषों की नींद हराम हो गई थी,और अब तो संसद की स्पीकर भी महिला हो गई है । इधर पत्नी पीडित संघ ने भी इस बात पर खेद प्रकट किया था की ,पुरुषों के लिए एकाध पति का पद तो छोड़ देते ? पंचायतों ,नगरपालिकाओं में ३३%महिलाऐं बिठा रखी थी वो क्या कम थी जो संसद में भी उन्हें आराछ्द चाहिए,वो क्या कम है ? ......पतियों का यह बेहद अपमान है, वो भी पति प्रधान देश में । यहाँ महिलाएं कभी इश्वर के पद पर बैठी है ? भगवान् राम हो या एनी कोई सभी तो पति ही थे । पत्नीयां सदेव इनके चरण दबाते देखि गई है । चाहे वो महा लक्ष्मी हो या सीता । धर्म ध्वजा धारदकरने वाले साधू संत भी इन महिलाओं से प्रसन्न नही है । कल वो उनका आश्रम चलाने लगेंगी तो धर्म का पालन कैसे होगा । अतः यह फ़ैसला तो धर्म संगत हरगिज़ नही होगा ।
यदि सांसद,विधायक,मंत्री पदों पर भी पत्नियाँ बैठ गई ,तो पति क्या झाडू लगायेंगे और रोटी बेलने का कार्य करने लगेंगे । इधर राजनीती में आपराधिक गतिविधियाँ इतनी बढ़ गई है की महिलाए वहां टिक नही सकेंगी । कबूतरबाजी ,फिरौती, घूसखोरी,डकैती,बलात्कार जैसे अपराधो को कौन करेगा ? यदि ये सब अपराध बंद हो गए तो चुनाव में धन कहाँ से आएगा । चैनलों पे स्टिंग आपरेशन नही होगा तो उसे कौन देखेगा । एकाध डकैत फूलन देवी या गाद मदर को छोड़ दे तो महिलाए चुनाव लड़ने के लिए धन कहा से लायेंगी ?चुनावी फंड एकत्रीत करने के लिए खाली पुरुष ही सक्षम होता है । क्या पत्नियाँ गुजरात के सांसद बाबू भाई की तरह दुसरे के पतियों की कबूतरबाजी कर सकती है ? भारतीय पत्नियाँ तो जन्म-जन्मान्तर के लिए एक ही पति चुनने के लिए संकट सोमवार का व्रत रखती है ,और जीवन भर अपने पति की पूजा करती है । चाहे वो कितनी भी पत्नियाँ रखे । वह मारे पीते तब भी वह परमेश्वर है । क्या वो फिरौतीa का धंधा करवा सकती है ? या दुसरे के बच्चो को अगवा करवा सकती है या अगवा करवा कर उनका गला घोट सकती है ? नही .....
३३%महिलाएं यदि पार्षद ,विधायक,सांसद बन गई, तो वो थानेदारों के डंडो से पुरूषों को बचा भी नही सकती । कोई महिला नेत्री किसी अपराधी को छुड़वाने के लिए पुलिस के साथ मारपीट भी नही कर सकती तो लोग उन्हें वोट क्या देंगे । इधर पंचायतो में में जो महिलाये पञ्च, सरपंच बनकर बैठ गई है तो भी कुछ बदला नही है । आज भी वो घूंघट में में रहकर पंचायतो का काम चलती है । अपने पतियों के आदेश पर निर्दय लेकर काम करती है । वास्तव में महिलाये सशक्त नही हुई है और न कभी होंगी । आज भी वो छिनालों की तुलसियों की तरह सास-बहो छाप सीरियल देखकर घंटो सिसकती रहती है । सप्ताह में ४-५ बार उपवास रखती है । भले ही उनके पति दिन -रात दारो पीकर खात तोड़ते रहे । संसद या विधानसभा में जाकर तो वो इन्हे निर्जीव ही बना देंगी । जब वहां गालियाँ नही बाकि जाएँगी , कुर्सियां नही जाएँगी तो क्या मज़ा आएगा ? फ़िर तो संसद और विधानसभाओं में किसी प्रवचनकार साधू का मंडप ही नज़र आने लगेंगे ।


चदक्य ने भी अपने अर्थशास्त्र में लिखा है की महिलाऐं ही महिलाओं की शत्रु होती है । उनका काम राज्य करना नहीं होता अपितु विष कन्या बनकर शत्रु राजाओं का भेद लेना होता है । इससे अधिक वो कुछ भी नही कर सकती । कम से कम राज्य तो नही चला सकती है और नही राज्य के सभापतियों को संचालित कर सकती है । इसी वजह से भारत के सर्वोच्च पद पर महिला के चुने जाने पर महिला नेत्रियों ने ही जमकर विरूद्व किया था किन्तो इस बार कोई दिखा नही जो की अपवाद है । सोनिया गाँधी को प्रधानमंत्री नही बनने देने के लिए सर्वाधिक विरोध उमा भरती तथा सुषमा स्वराज ने किया था । पति पीडित संघ ने महिलाओं को उच् पद पर आसीन करने का घोर विरोध किया है । कथित स्त्री स्वातंत्र्य आन्दोलन के नाम पर, घर भर का बोझ उन्हें पहले ही उठाना पड़ रहा है । पत्नियों के सामजिक कार्यक्रमों भाग लेने की वजह से उन्हें खाना बनाना तथा बर्तन मांजने का काम पुर्व से ही करना पड़ रहा है । इधर नौकरी में अपने बोस की घुड़कियाँ खाना तो रोज़मर्रा का काम है ही । पहले राष्ट्रपति और अब लोकसभा स्पीकर के पद पर एक महिला के आरूढ़ होने के बाद ,उन्हें क्या -क्या कष्ट भोगना पड़ेगा । यह तो भगवान ही जानता है .................


मैंने अपने कैमरे से बरबस ही पूछ लिया ,यार ये बता तेरे दिमाग में ये बात आई कहाँ से । वो बोला घबराता क्यों है तेरी शादी तो अभी नही हुई है । तो जा ऐश कर ये सोचना जनहित में उनके लिए जारी है जो शादी-शुदा है । चलिए ये तो हुई मेरे कैमरे की बात ,आप बताइए मेरा कैमरा क्या सच कह रहा है ........................

Saturday, May 30, 2009

"ये माँ क्या होती है"



माँ................... ये लफ्ज़ सुनते ही मन में मिसरी सी घुल जाती है । आज मेरा कैमरा मुझसे ये जानना चाहता है की ये माँ क्या होती है ....वो मुझसे बोला फैज़ तो माँ को इतना क्यों मानता है ,आख़िर माँ है क्या चीज़ । मैंने उससे कहा सुन माँ क्या है ,दुनिया में रहने वाले सभी लोग क्या कहते है माँ के बारे में .............


किसी ने पूछा माँ क्या है ? कौन है ?.......................................


समंदर ने कहा -माँ एक ऐसी हस्ती है ,जो औलाद के सरे गम अपने सीने में छुपा लेती है !


बादल ने कहा-माँ एक कली है , जिसमे हर रंग साफ़ तौर पर नुमाया है !


माली ने कहा- माँ बाग़ का वह खूबसूरत फूल है , जिसमे पुरे बाग़ की खूबसूरती और महक है !


शायर ने कहा- माँ एक ऐसी ग़ज़ल है ,जो हर सुनने वाले के दिल में उतर जाती है !


औलाद ने कहा- माँ ममता की वो दास्ताँ है , जो औलाद के हजारों गम और हर दिल पर कुर्बान हो जाती है !


जज ने कहा- माँ एक ऐसी हस्ती है , जिसकी तारीफ़ के लिए दुनिया में अल्फाज़ नही मिलते !


फरिश्तो ने कहा - माँ वह शख्सियत है , जो औलाद की खुशहाली के लिए हमेशा दुआ करती है !


स्वर्ग ने कहा - माँ वो हस्ती है जिसके कदमो के निचे मेरी रिह्यिश है !


ईश्वर ने कहा - माँ मेरी तरफ़ से कीमती और नायब तोहफा है दुनिया वालों के लिए !


दुनिया कहती है - मुझे माँ और फूलों में कोई फर्क नही नज़र आता !


लकिन मैंने कहा - माँ नूर है ,महक है , फूल है , रंग है , प्रार्थना है , मोहबत है , ममता है , तोहफा है ,जज्बा है और माँ ममता है !...................................


अब मेरा कैमरा मेरे पास बैठा था वो जारो-क़तर रो रहा था और मुझसे पूछ रहा था...फैज़ मेरे पास माँ क्यो नही है । ये तो हुई मेरे कैमरे की बात ,लकिन आज कितने ही लोग है जो अपनी माँ को कुछ नही समझते ,भेज देते है उन्हें वृधा आश्रम में मरने जीने के लिए ,क्या उन्हें नही पता की माँ क्या होती है । अब आप बताइये की आपकी नज़र में माँ का क्या दर्जा है ........

Thursday, May 28, 2009

"मज़बूत होता महिला वर्ग"

आज मै काफी दिन के बाद कंप्यूटर पर काम कर रहा था की मेरा कैमरा मुझसे आकर बोला ,फैज़ कहा था तो दिखाई नही दे रहा था ,क्या कही गया हुआ था ....नही यार मेरे एक्साम चल रहे थे । अच्छा बता क्या बात है । कुछ नही तेरे छेत्र से जोड़ी एक ख़बर थी ,जनता है आंध्र प्रदेश में हैदराबाद से १०० किलोमीटर दूर पास्ता पुर गाँव में महिलाओं ने एक कम्युनिटी रेडियो की शुरूआत की है ।


अच्छा तू मुझे विस्तार से बता ,ले सुन............... आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर पस्तापुर गाँव में स्थानीय कम्यूनिटी रेडियो ग़रीब महिलाओं के लिए खेतीबाड़ी की सूचना देने के साथ-साथ उनकी एक आवाज़ बन कर उभरा है ।डेक्कन डेवलपमेंट सोसायटी (डीडीएस) से जुड़ी एक कार्यकर्ता टी मंजुला लोगों के घर जाकर पैदावार के बारे में पूछताछ करती है और खाद्य वितरण करती हैं. ये उनके नियमित काम का हिस्सा तो है मगर वह अपनी रेडियो पत्रकार की भूमिका को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं. पस्तापुर के एक साधारण घर में बने स्टूडियो से हर दिन दो घंटे प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम में खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य और संगीत के बारे में छोटी-बड़ी जानकारी दी जाती है. गाँव में ज्यादातर ग़रीब दलित महिलाएँ हैं. टी मंजुला भी भारतीय समाज के हाशिए पर रहने वाली एक जाति से ताल्लुक रखती हैं. वह कहती हैं, "स्थानीय स्तर पर मौजूद ज्ञान के भंडार को इकट्ठा करना हमारे लिए सुखद अनुभव है । यदि ऐसा नहीं करते तो ये अनुभव परिवारों में ही सिमट कर रह जाते । " मंजुला का कहना है, "कई लोगों को इससे फ़ायदा हुआ है और मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूँ ।"कम्यूनिटी रेडियो गाँव में इस कदर चर्चित हुआ है कि गाँव की कई महिलाएँ रेडियो कार्यक्रम में अपना योगदान दे रही है । क्यों है न कमाल की बात फैज़ सिमित संसाधनों में इतना सब कुछ ,वाकई कबीले तारीफ है । इतना ही नही ये जानकारी के साथ आमदनी भी करती है ...........खेतीबाड़ी के काम के अलावा एच लक्ष्मम्मा कम्यूनिटी रेडियो के लिए हर महीने क़रीब 10 घंटे का कार्यक्रम तैयार करती है । वह कहती हैं कि इससे उन्हें क़रीब 450 रुपए हर महीने मिलते हैं जिससे वह अपने घर वालों के लिए खाद्य सामग्री ख़रीदती हैं । लक्ष्मम्मा के पति ने कई वर्ष पहले उन्हें छोड़ दिया था। वह अपनी एक बच्ची का लालन-पालन ख़ुद करती हैं साथ ही वह डीडीएस की प्रमुख सदस्य भी बन गई हैं । गाँव में महिलाओं का जीवन कठिन है । औपचारिक शिक्षा के अभाव में वे पास के खेत में मज़दूरी करती हैं । गाँव में कम्यूनिटी रेडियो के आने से पहले उन्हें खेतीबाड़ी के क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने वाली नई तकनीकी, कैसे अपने फसल को बेहतर दामों में बेचा जाए इसकी बहुत कम जानकारी रहती थी । वे आस-पड़ोस को लोगों से बात कर या खेत में साथ काम करने वाले मज़दूरों से ही जानकारी जुटाती थीं । कम्यूनिटी रेडियो के माध्यम से अब वे ज्यादा से ज्यादा जानकारी पा रही है ।
तो अब तुम्ही बताओ फैज़ कौन कहता ही की महिलाये कमज़ोर है । कौन कहता है की ये अबला है .......
मेरा कैमरा शायद सच कह रहा है ,आप ही बताइए क्या सरकार को इनको आराछाद देना चाहिए ....या नही ,क्योंकि हो सकता है कल को ये कमुनिटी रेडियो भारत को विश्व पटल पर अंकित करने में महती भूमिका निभाए । तो सोचिये और बताइए........

Thursday, May 21, 2009

"जनता को मिले रेल,बिजली,सड़क,पानी"

मेरा कैमरा आज अच्छे मूड में था । मेरे ऑफिस से आते ही बोला ,बताओ तुम्हे कौन सा मंत्रालय चाहिए रेल ,बिजली ,पानी ,सड़क ,रछा ,वित्त या फ़िर और कुछ .......मैंने कहा तेरा दिमाग तो नही ख़राब हो गया है । मै कोई सांसद थोड़े ही हूँ जो मुझे मंत्रालय मिलेगा ,वो बोला अरे भाई न्यूज़ नही देखते क्या । क्यों क्या हुआ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास सांसदों की कमी है क्या ? नही यार आज दिन भर जो राजनितिक ड्रामा चला है उसे तुम देखते तो तुम भी यही कहते ,अच्छा बता क्या हुआ आज ..........

होना क्या था करूणानिधि जी का लड़का और लड़की दोनों सांसद हो गए है, अब वो ये मौका तो छोड़ने से रहे उनकी नज़र स्वास्थ्य, दूरसंचार, बिजली, भूतल परिवहन और रेलवे जैसे मंत्रालयों पर है । वहीं तृणमूल कांग्रेस की माँग है कि मंत्रिमंडल में उसके मंत्रियों की संख्या डीएमके से एक अधिक होनी चाहिए । सबसे अधिक खीचातानी तो रेल मंत्रालय के लिए मची है ,मेरे सूत्रों के अनुसार करूणानिधि अपनी बेटी को ये मंत्रालय दिलाना चाहते है ,वही अगर तृणमूल कांग्रेस की माने तो उनकी पार्टी प्रमुख मामता बनर्जी इसकी प्रबल उम्मीदवार है ।
रेल मंत्रालय पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव के पास था लेकिन इस बार उनकी पार्टी को केवल चार सीटें ही मिली हैं ।
ऐसी ख़बरें हैं कि कांग्रेस ने सहयोगी दलों के लिए एक फ़ॉर्मूला तय कर लिया है । इसके मुताबिक हर सात सासंद पर एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद दिया जाएगा । इसी दबाव को देखते हुए गुरुवार सुबह कार्यवाहक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बीच होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई । इस बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लोगों के नामों की सूची सौंपने वाले थे । मनमोहन सिंह शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं ।

अब तुम्ही बताओ फैज़ अगर ते लोग झगडा करेंगे एक सीट के लिए तो नई सरकार का गठन कब होगा ,तुम खाली हो इसलिए मैंने तुमसे कहा की तुम ही कुछ बन जाओ । नही यार ऐसे नही होता ये सब राजनितिक खेल है तू नही समझेगा ,जब तक ये सब नही होगा सरकार में इन घटक दलों को कोई नही पूछेगा ,इसलिए ये सब नौटंकी कर रहे है समझा तू परीशान मत हो।

आप ही बताये क्या होगा इस देश का जब तक ये सब होगा । बिना बहुमत के सरकार बनने का मौका मिले और टाइम पर आपके पास आपके मंत्रिमंडल की लिस्ट ही न हो ,जिसकी वजह से आप सरकार न बना पाए ,आप राष्ट्रपति से तय समय पर मिल न पाए, तो इसका क्या असर जाएगा जनता पर ,क्या वो आपको दुबारा चुनेगी ,आप कह रहे है की ये घटक दलों की वजह से हुआ है तो फिर कैसा है आपका संघटन ,क्या वो इतना कमज़ोर है की एक मंत्री नही चुन सकता । जल्दी कीजिये वरना क्या होगा भगवान ही जाने ,कही मेरे कैमरे की बात सत्य हो गई तो हमें चलाना पड़ेगा देश को ,और आप हमारे आगे पीछे दौडेंगे ।

Wednesday, May 20, 2009

"इधर सर घुमाओ-तो इधर सर घुमा लो"

मैंने कहा टांग ऊपर ...अच्छा बाबा अभी लो । गर्दन नीचे ....जो हुक्म मालकिन । जाओ ये सामन ले के आओ ...अभी लाया । ................... ये सब बातें आज मैंने अपने कैमरे के मुँह से सुनी, जब मै आफिस से घर पहुँच तो वो सुबह का अखबार पड़ रहा था , उसने मुझे रोक के कहा ,तू तो बच गया फैज़ मैंने पुछा क्यों क्या हुआ वो बोला,अरे अगर तेरी शादी हुई होती न तो ये सवाल कभी न पूछता । जानता है - सुप्रीम कोर्ट ने कल कहा कि पति को पत्नी का सुझाव स्वीकार करना ही होता है, भले ही उसका कोई मतलब हो या नहीं।
अदालत के अनुसार अगर आपकी पत्नी कहती है कि सिर उधर घुमाओ तो उधर सिर घुमा लो, यदि वह कहती है कि इधर सिर घुमाओ तो इधर सिर घुमा लो, नहीं तो आपके लिए मुसीबत हो सकती है ।
सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने ये दिलचस्प सुझाव एक वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिया ।
इसमें वायु सेना के अधिकारी ने अपनी अलग रह रही पत्नी पर उसे और उसके परिजनों पर विभिन्न आपराधिक मामलों में फँसाने का आरोप लगाया है।
अब तुम्ही बताओ फैज़ क्या होगा इन बेचारे शादी शुदाओं का ,पहले तो सिर्फ़ फिल्मो में लोग देख कर एक दुसरे का मजाक उडाया करते थे ,लकिन अब तो सुप्रीमकोर्ट ने सुझाव दे डाला है ,अब तो बेचारे फँस गए क्योंकि महिलाएं पहले से ही आराछाद्द की मांग कर रही है ,और अब ये सुप्रीमकोर्ट का सुझाव।
औरतों को काफ़ी छूट मिल रही है यानी की अब कुछ दिनों बाद ऐसा समय आने वाला है की पुरूष वर्ग आराछाद्द की मांग करता नज़र आएगा और महिला जगत इनकी मांग ठुकराएगा बार बार । सब तरफ़ महिला संघ सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले का समर्थन करते दिख रहा है ।
तो फिर तैयार हो जा अपनी पत्नी की गुलामी करने के लिए ,वरना सोच ले ..............

Sunday, May 17, 2009

"आधुनिक मोसमी का रस"

आज सत्ता के गलियारों में काफी चहल पहल थी, सभी नेता एक दुसरे के दिल का हाल जानने में लगे थे ,सभी अपने समर्थकों से घिरे थे ,किसी के पास बात करने की फुर्सत नही थी । मेरा कैमरा भी कड़ी धुप में उन सांसदों का इंतज़ार कर रहा था जो दिल्ली एअरपोर्ट पर उतर रहे थे ,आख़िर उसे भी तो उनके फोटो खीचने थे तभी किसी ने उसे जोर का धक्का दिया और वह औंधे मुँह ज़मीन पर गिर गया किसी ने उसका हाँथ पकड़कर उठाया किन्तु अब वह अपनी जगह से काफी दूर था ,वहां से फोटो तो क्या वो उन्हें देख भी नही पा रहा था,वो गुस्सा हो गया और उसने पूछा की आख़िर कौन था जिसने मुझे टक्कर मारी, किसी ने बताया की वो किसी प्रत्याशी का समर्थक था । .....
अब वो मेरे पास बैठा था हमारे आफिस में जहाँ वो काफी गुस्से कम था मैंने आख़िर उससे पूछ ही लिय और उसने ये सब बातें बताई । इसमे एक ख़ास बात सामने आई की प्रत्याशी जीतने के बाद आपने समर्थकों को नही भूलते है । आप सोच रहे होंगे की मैंने ऐसा क्यों कहा ,तो सुनिए जिस समर्थक से टक्कर खाकर मेरा कैमरा गिरा था उसने शराब पी रखी थी । .............जब ये प्रत्याशी जीत जाते है तब इनके साथ ५०० नए नेता अगले पाच सालो के लिए जन्म ले लेते है, और ये इन सांसदों के पैसें पर ऐश करते है। इनके लिए जोश से भरी आधुनिक रस की पेटी खोल दी जाती है ,और ये उसमे पाच साल तक सराबोर होते रहते है । उन्हें क्या पता इसी वजह से आज तक कोई दलित या शोषित उनके सामने नही खड़ा हो सका है , उन्हें तो सिर्फ़ अपने दारू और मुर्गे की फ़िक्र है ,जो दिलवाएगा वही उनका माई-बाप है । सभी भइया की जी होजुरी करते है , और भैया के चमचे उनका फायदा उठाते है । .............

क्या भारत पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के सपनो को साकार कर पायेगा ,उनका विसन २०-२० कामयाब होगा ,जिसमे उन्हूने हर जाती-समुदाये को एक मंच पर लाने की बात कही है । मुझे तो ऐसा नही लगता क्योंकि आज भी भारत की आधी आबादी इस सोच सोच में है की हमारे बदलने और न बदलने से हमारे देश का क्या बिगडेगा या बनेगा । फिलहाल तो सभी सत्ता बनाने में लगे है.....जब बन जायेगी तो देखा जाएगा की भारत किस रह पर आगे बाद रहा है । इस समये तो खाने खिलने और पीने -पिलाने का दौर चल रहा है ...........

Saturday, May 16, 2009

"पाँच साल की आकस्मिक बंदी"

आइये कल की बात पूरी करने का समय हो गया है ,बिछ गई है सत्ता की बिसात कौन हुआ फ़ेल कौन हुआ पास .......किसको करने को मिलेगा राज्य किसको करनी होगी राज्य की रखवाली .......आप सोच रहे होंगे की मैंने ऐसा क्यों कहा की राज्य की रखवाली ,अरे भाई सीधी से बात है जब तक कोई विरोध नही करता आदमी आगे नही बढ़ता या सही काम नही करता ,तो फिर विपछि दल को अपनी कमर कसनी होगी । अब देश का भविष्य उनके हाँथ में है । आज जब मै ये पोस्ट लिख रहा हूँ तो मेरा कैमरा मुझ पर हंस रहा है । वो बोल रहा है की फैज़ तेरा दिमाग तो नही ख़राब है,कभी सत्ता विपछि दल ने भी चलायी है ,मैंने कहा बेवकूफ किसी ने आज तक इस नज़रिए से सोचा ही नही था । ये बता तो जब काम करने जाता है तो तुझे अच्छा कम करने की प्रेरणा कौन देता है ,वो बोला सीधी सी बात है ,जभी कोई दूसरा कैमरा अच्छा कम करता है तो मई उससे भी अच्छा काम करने की सोचता हूँ ,या जब कोई मेरी बुराई करता है तब भी मै अच्छा काम करता हूँ ......मुझे एकदम से रोकते हुए वो बोला अच्छा अब समझा तो ऐसा क्यों कह रहा था ,लगता है तुझे विक्रम जी की baat का असर हुआ है तो मुझसे आगे निकलना चाहता है न ठीक है । आज जनता के बीच कुछ नए सांपो ने फन failaya है । ये सांप अगले पाँच सालों तक हमारी प्यारी भोली भली जनता को द्दस्ते रहेंगे ,और हमारी प्यारी जनता इनके आश्वासनों की मलाई की बरसात मै इतना सरबूर रहेगी की उसे कुछ नही दिखाई देगा । जब कुछ हो जाएगा तो वो अपनी दिली भडास सरकार पर निकाल लेंगे कोई ये नही आवाज़ उठाएगा की हमारी ये परेशानी है क्योंकि सब डरते है कौन लद्दे सिस्टम के khilaaf ,और फिर पाँच साल बाद आएगा चुनाव हम और आप जैसे लोग फिर इनके उनके साथ दौडेंगे लेकिन मिलेगा क्या कुछ भी तो नही । खैर संभल के रहिएगा इन सांपो से कही आपको भी न दस लें । कल सत्ता के गलियारों मै काफ़ी चर्चा होगी की कौन सरकार बनाएगा तो आप भी गौर से दखिये की कल क्या होता है मे और मेरा कैमरा तो देखेंगे ही.........

तो हो गई छुटइ अगले पाँच सालों की अभी तक ये जनता का हुक्म मानते थे अब जनता इनके हुक्म पे चलेगी .......

"मीडिया की चर्चा से जनता की आवाज़ तक"

मैंने कल आपने ब्लॉग का नाम बदल दिया । क्यों ये आप सब को बताना ज़रूरी है । बात दरअसल ये हुए की मैंने तो चर्चा मीडिया की ही शुरू की थी ,लकिन किसी ने मेरा साथ नही दिया ।

वही मेरे पास मौका भी था और समय भी,क्योंकि शुरू हो चुका था चुनावी महापर्व तब मैंने सोचा की हम पत्रकारों का काम तो जनता की आवाज़ को उठाना है नाकि अपने ही रस्ते बंद करना फिर हमारा ये कर्तव्य है की हम जनता को सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करे । बस यही सोच और विचार करकेही रहा था की मेरा कैमरा भी बोला की हाँ नाम तो बदलना ही पड़ेगा फिर क्या था एक अच्छा सा नाम ढूँढा गया और वो आप के सामने है । कैसा लगा आप सभी को मीडिया की चर्चा का जनता की आवाज़ बनना ....

Friday, May 15, 2009

"सांप ने केचुली बदली"

आज जैसे जैसे दिन गुज़र रहा था सभी जगह पर जीत हार के कयास लगाये जा रहे थे ......सभी जगह चर्चा का बाज़ार गर्म था । सब एक दुसरे से ये कहने में पीछे नही हट रहे थे की हमारा प्रत्याशी ही जीतेगा । उसी समाये मेरा कैमरा भी बाहर से लौटा था काफी जल्दी बाजी में था ,मैंने उसे रोकना चाह तो वो हाथ झटक बहार की ओर चल दिया बोला तुझसे शाम को मिलता हूँ ......................

शाम को मैउसका इंतज़ार कर रहा था की तभी वो आ गया । मैंने कहा भैये आ मेरे पास भी कुछ पल बैठ .उसने बैठने के बाद एक लम्बी साँस भरी और बोला पूछो क्या बात है ,सुबह से जीना मुहाल कर दिया है तुमने , .......मैंने कहा यार तू तो सुबह से लोकतंत्र के मह्राथियों के छेत्रमें था क्या पता चला कौन जीत रहा है ।
नही यार ऐसा कुछ भी नही पता चला, सब कह रहे है की हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत से केन्द्र में सत्ता बनाएगी । हम एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर के सामने आयेंगे ,हमें किसी दल के सहयोग की ज़रूरत नही है .............पर तू तो जान ही रह्जा है क्या चल रहा है यहाँ पर आज कल ,सभी पार्टियाँ गठबंधन की राह पर अग्र्र्सर है,सभी आपने सहयोगी दलों को मानाने में लगा हुआ है ,अब न कोई अपराधी है न कोई जालसाज,सब आपस में भाई भाई है । जो चुनाव से पहले एक दूसरे को गालियाँ देते थे आज वो गले में हाथ डाले गली गली टहल रहे है ,अब वो भाई है एक बड़ा तो दूसरा छोटा ,दोनों में कोई मन मुटाव नही है । .....कल तक यही नेता किसी और पार्टी के नेता को भाई कहता था और अब वो तो उसकी नज़र में कसा........से भी गए गुज़रे है । ..........
अब इन नेताओ को क्या कहा जाए जो सांप को भी शर्मिंदा करने पर तुले है ,वो साल भर में एक बार केचुली बदलता है और ये छे महीने में दो बार । फैज़ तुम्ही बताओ क्या होगा भारत का भविष्य ,अगर हमारा देश इन केचुले बदलने वाले सांपो के हाथो में रहा तो ये उन्नति नही करेगा बल्कि ये उसे फ़िर से गुलाम बना देंगे ।
खैर अब तो चिडिया खेत चुग चुकी है अब तो सिर्फ़ उसके नुक्सान का इंतज़ार करना है । कल फ़िर मिलेंगे अगले पाँच सालों के सांपो के साथ .................